Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
- 1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
- 1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
- 1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।
- 1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।
- 1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
- 1962 : आज ही के दिन बच्चों का चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।
- 1963 : चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्म हुआ था।
- 1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।
- 2000 : पड़ौसी देश श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2000 : आत्मनिर्णय के अधिकार पर जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- 2001 : रूस ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को सशर्त समर्थन दिया।
- 2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
- 2006 : तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
- 2008 : चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
Next Story


