Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
- 1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
- 1553: मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनीं। वह केवल नौ दिन तक ही इस पद रहीं इसलिए उन्हें नौ दिन की रानी के नाम से भी जाना जाता है।
- 1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
- 1806 : वेल्लोर में भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह किया था।
- 1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
- 1856: निकोला टेस्ला का जन्म हुआ। उनके नाम पर ही फ्लक्स की मानक इकाई को टेस्ला का नाम दिया गया है।
- 1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1919: अमेरिका के राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर करके उसे व्यक्तिगत रूप से अमेरिकी सीनेट को सौंपा।
- 1924: नॉर्वे के दावे के समापन के बाद डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लिया।
- 1938: होवर्ड ह्यूज ने लॉकहीड-14 के जरिए 91 घंटे में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
- 1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
- 1947 : ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने मुहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में नामित करने की सिफारिश की।
- 1962: दुनिया के पहले संचार उपग्रह टेलस्टार-1 को नासा ने प्रक्षेपित किया।
- 1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
- 1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
- 1972: मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
- 1973 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बंगलादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पारित किया।
- 1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
- 1986: भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
- 1991: सोवियत संघ के टूटने के बाद बोरिस येत्सिन रूस के पहले राष्ट्रपति बने।
- 1995: म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नजरबंद नेता आंग सान सूकी लगभग छह साल के बाद नजरबंदी से मुक्त की गयीं।
- 1999: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
- 2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।
- 2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
- 2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
- 2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।
- 2019: वॉक्सवैगन ने अपने 81 साल पुराने पहले कार मॉडल 'बीटल' का प्रोडक्शन बंद करने की घोषणा की।
Next Story


