Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1702 : इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महारानी एनी ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली।
  • 1921 : स्पेन के प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद भवन से बाहर निकलते हुए हत्या कर दी गई।
  • 1921 : प्रसिद्ध गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ।
  • 1930 : महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।
  • 1942 : जापानी फौजों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा के रंगून शहर पर कब्जा किया।
  • 1948: एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।
  • 1953: भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे का जन्म। वह लगातार दस वर्ष तक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार की मुख्यमंत्री रहीं।
  • 1954 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं गोवा के मुख्यमंत्री रहे दिगंबर कामत का जन्म हुआ।
  • 1971: अमेरिका के मुक्केबाज जो फ्रेजियर ने पूर्व चैंपियन मोहम्मद अली को हराकर विश्व हेवीवेट खिताब दोबारा अपने नाम किया।
  • 1985 : बेरूत में एक मस्जिद के नजदीक एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत और 175 से ज्यादा घायल। हादसे के समय लोग नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे।
  • 2014 : क्वालालम्पुर से बीजिंग जाते हुए मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया, जो लाख कोशिशों के बावजूद मिल नहीं पाया। विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। इसे खोजने के प्रयास 2017 में बंद कर दिए गए।
  • 2024: होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को मादक पदार्थ तस्करों के साथ साजिश रचने और अपने सैन्य व पुलिस बलों की मदद से कई टन कोकीन निर्बाध रूप से अमेरिका लाने के मामले में न्यूयॉर्क में दोषी ठहराया गया।
  • 2024: ब्रिटेन की 2016 से 2019 तक प्रधानमंत्री रहीं थेरेसा मे ने घोषणा की कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it