Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1788 : कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू। मौजूदा समय में इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है।
- 1858 : ब्रिटिश अधिकारी जे पी वॉकर तकरीबन 200 कैदियों को लेकर कलकत्ता से अंडमान और निकोबार के लिए रवाना। इन लोगों में ज्यादातर 1857 के विद्रोह के आरोपी थे।
- 1879 : लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।
- 1921: मशहूर उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म बिहार के फारबिसगंज में हुआ। मैला आंचल, जुलूस, कितने चौराहे, पलटू बाबू रोड, अच्छे आदमी, मारे गए गुलफाम, लाल पान की बेगम, पंचलाइट उनकी मशहूर रचनाएं हैं।
- 1933: फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
- 1939: गदर पार्टी के संस्थापकों में से लाला हरदयाल का निधन हुआ।
- 1951 : नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ। इन खेलों में एशिया के 11 देशों के 489 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 7 दिन चला ये आयोजन 11 मार्च को खत्म हुआ।
- 1961 : भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया।
- 1975 : मूक सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता चार्ली चैपलिन को 85 वर्ष की आयु में नाइट की उपाधि प्रदान की गई। अपने अनूठे हावभाव और शारीरिक उछल कूद कभी चेहरे पर मुस्कान तो कभी आंखों में पानी ला देने वाले 'सर चार्ल्स' को देर से ही सही, उनकी सशक्त अदाकारी का सम्मान मिला।
- 1980 : जिम्बाब्वे के राष्ट्रवादी नेता रॉबर्ट मुगाबे के चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद वह जिम्बाब्वे के प्रथम अश्वेत प्रधानमंत्री बने।
- 1980: टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ। बोपन्ना डबल्स के बेहतरीन खिलाड़ियों में हैं। 2017 में उन्होंने कनाडा की गैब्रिएला डबरोवस्की के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स का खिताब जीता था।
- 1989: टाइम और वॉर्नर कम्युनिकेशन ने अपने मर्जर प्लान का ऐलान किया।
- 2009 : राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र के नये संस्करण का परीक्षण।
- 2011: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का निधन। वो 2004 से लेकर 2009 तक वे केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे। पंजाब के गवर्नर के रूप में भी उन्होंने काम किया।
- 2012: चार साल तक प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के बाद व्लादिमीर पुतिन तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए। 7 मई 2012 को उन्होंने फिर से पदभार ग्रहण किया।
- 2016: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन। संगमा 1996 से 1998 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे। वो 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे।
- 2022 : आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रोड मार्श का निधन। वह 74 बरस के थे।
Next Story


