Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1799 - ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1872 - लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया।
  • 1913 - भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म।
  • 1930 - गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी दांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा।
  • 1938 - जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
  • 1942 - दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
  • 1954 - भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।
  • 1960 - भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।
  • 1967 - इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1984 - भारतीय गायिका श्रेया घोषाल का जन्म।
  • 1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
  • 1993 - मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
  • 1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
  • 2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
  • 2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
  • 2008 - विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
  • 2010 - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक पी. सी. वैद्य का निधन।
  • 2012 - आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल बी. जे. दीवान का निधन।
  • 2018 - नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it