Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1699 - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी शम्भाजी का निधन।
  • 1881 - कलकत्ता टाउन हाल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा लगाई गई। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया गया।
  • 1915 - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी विजय हज़ारे का जन्म।
  • 1927 - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक वी. शांता का जन्म।
  • 1948 - देश के प्रथम पोत जल ऊषा का विशाखापत्तनम से जलावतरण। इसे उस समय की तमाम उपलब्ध आधुनिक प्रणालियों से लैस किया गया था।
  • 1954 - प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक विनोद दुआ का जन्म।
  • 1980 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का निधन।
  • 1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
  • 1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
  • 2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
  • 2004 - स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
  • 2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
  • 2008 - मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
  • 2008 - पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
  • 2011 - भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
  • 2020 - भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 60 हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित किया। दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 11 करोड़ के पार।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it