Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1640 - ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली।
- 1775 - अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1872 - अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।
- 1919 - महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।
- 1951 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म।
- 1954 - अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।
- 1983 - भारतीय महिला मुक्केबाज़ मैरी कॉम का जन्म।
- 1989 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक वसंतदादा पाटिल का निधन।
- 1996 - विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
- 1999 - मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
- 2000 - मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2001 - उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
- 2002 - यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, 'यूरो' अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
- 2003 - पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अलकायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।
- 2004 - रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
- 2005 - सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
- 2006 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 2007 - अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
- 2008 - उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा।
- 2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
- 2010 - भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
- 2010 - हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।
- 2014 - 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बंगारू लक्ष्मण का निधन।
- 2017 -गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का निधन।
Next Story


