Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 फरवरी की महतवपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 फरवरी की महतवपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1785-1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
- 1872-अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या 'कालापानी') में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
- 1897-भारत के तीसरे राष्ट्रपति डा़ जाकिर हुसैन का जन्म।
- 1905-हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
- 1909-यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1941-ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म।
- 1943-स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
- 1963-भारत के विश्व प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का जन्म।
- 1971-दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
- 1979-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1986-दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
- 1994-क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
- 1995-राजस्थान के चौथे मुख्यमंत्री टीका राम पालीवाल का निधन।
- 1995-आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन।
- 1999-अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
- 2002-भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
- 2005-इजरायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
- 2006-सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
- 2007-भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
- 2008-बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2009-हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
- 2010-श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
- 2014-सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।
Next Story


