Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
- 1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
- 1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने क़ब्ज़ा किया।
- 1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुए।
- 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1948 - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा का जन्म।
- 1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।।
- 1962 - देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
- 1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
- 1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
- 1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
- 1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
- 1995 - असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत।
- 2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
- 2001 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
- 2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
- 2004 - दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का निधन।
- 2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
- 2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
- 2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
- 2010 - 2008 के मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच बात हुई।
- 2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा है, जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
Next Story


