Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
  • 1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
  • 1793 - फ्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
  • 1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
  • 1835 -ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
  • 1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
  • 1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
  • 1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई।
  • 1917 - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का जन्म।
  • 1922 - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
  • 1924 - ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।
  • 1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
  • 1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
  • 1957 - फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्म।
  • 1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
  • 1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।
  • 1971 - क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म।
  • 1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।
  • 1974 - साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
  • 1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।
  • 1977 - 'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ।
  • 1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
  • 1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' (भोपाल गैस त्रासदी) के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया।
  • 1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।
  • 1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
  • 1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
  • 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
  • 2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • 2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
  • 2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
  • 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
  • 2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
  • 2009 - चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
  • 2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
  • 2013 - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार शानू लहिरी का निधन।
  • 2016 - भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश मधुकर हीरालाल कनिया का निधन।
  • 2017 - भारत में पहली बार आम बजट एक फरवरी को पेश किया गया और रेल बजट का विलय हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it