Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर क़ब्ज़ा किया।
- 1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
- 1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
- 1894 - स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म।
- 1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
- 1905 - शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
- 1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
- 1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
- 1927 - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।
- 1930 - प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया।
- 1941 - अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
- 1943 - नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
- 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
- 1946 - शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।
- 1954 - पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
- 1965 - द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।
- 1970 - फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
- 1971 - भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ।
- 1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
- 1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
- 1983 - यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
- 1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
- 1989 - अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
- 1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
- 1998 - सी. सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ।
- 1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
- 1999 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
- 2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
- 2002 - भारतीय महिला निशानेबाज़ मनु भाकर का जन्म।
- 2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
- 2006 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
- 2007 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
- 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
- 2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
- 2014 - आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित।
- 2016 - पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन।
Next Story


