Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
- 1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
- 1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
- 1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
- 1867 - स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
- 1882 - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
- 1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रांन्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
- 1909 - अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
- 1915 - गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
- 1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
- 1931 - लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
- 1933 - अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
- 1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
- 1935 - जानेमाने भारतीय फ़िल्म निर्देशक रवि टंडन का जन्म।
- 1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
- 1947 - सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
- 1954 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म।
- 1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
- 1962 - जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
- 1964 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
- 1972 - ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
- 1976 - मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1994 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का निधन।
- 1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
- 1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
- 1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।
- 2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
- 2001 - आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू, अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा, भारत द्वारा विरोध, इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
- 2002 - लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
- 2004 - फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
- 2005 - बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
- 2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
- 2008- अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
- 2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
- 2014 - सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
- 2016 - तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
- 2017 - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन।
- 2020 - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का निधन।
- 2021 - कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा का निधन।
Next Story


