Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है:-
- 1564: खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म। उन्होंने ही बताया कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। सूर्य पृथ्वी के चक्कर नहीं लगाता।
- 1798: फ्रांस ने रोम पर कब्जा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
- 1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।
- 1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे।
- 1906ः ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
- 1942ः द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ। जापानी सेनाओं के हमले पर ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी थे।
- 1944ः ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
- 1948: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर खूब लड़ी मर्दानी कविता लिखने वाली कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।
- 1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।
- 1962ः अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।
- 1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।
- 1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।
- 1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।
- 1991ः इराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
- 1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।
- 1999ः परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के मकसद से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
- 2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।
- 2012: इटली के कार्गो शिप के दो मरीन गार्ड्स ने केरल के दो मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये मामला भारत और इटली के बीच तनातनी का विषय बना रहा। भारत की अदालतों से होकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी गया। पिछले साल वहां तय हुआ कि यह केस अब इटली की अदालत में चलेगा।
- 2017: इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
Next Story


