Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
- 1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
- 1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दिया।
- 1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
- 1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
- 1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
- 1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
- 1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
- 1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
- 1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
- 1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
- 1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
- 1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
- 1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
- 1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
- 1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
- 1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
- 1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
- 1961 - कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
- 1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
- 1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
- 1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
- 1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
- 1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
- 1998 - पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
- 2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
- 2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
- 2009 - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- 2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत।
- 2020 - केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की। इस कानून के अनुसार, भारत में 31 दिसंबर, 2014 तक आए हिंदू धर्म, जैन धर्म, पारसी धर्म, सिक्ख धर्म, ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म के अल्पसंख्यक भारतीय नागरिकता हासिल कर सकेंगे।
Next Story


