हीरा ग्रुप ने मनाया अग्नि सुरक्षा दिवस
आरआर इस्पात (गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड की एक इकाई) एवं हीराफेरो एलाज लिमिटेड, उरला में संयुक्त रूप से 14 अप्रैल को 73वां राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस मनाया गया...

रायपुर। आरआर इस्पात (गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड की एक इकाई) एवं हीराफेरो एलाज लिमिटेड, उरला में संयुक्त रूप से 14 अप्रैल को 73वां राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस मनाया गया। आरआर इस्पात सुरक्षा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ओझा ने अग्नि सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरूवात किया, उसके बाद उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी को अग्नि सुरक्षा शपथ दिलाया।
आरआर इस्पात के सुरक्षा अधिकारी नवरतन पटेल ने अग्नि शमन प्रशिक्षण में आग त्रिभुज, आग के प्रकार, आग बुझाने की विधियां, अग्नि शमन यंत्र के प्रकार एवं चलाने के विधियों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में अलग-अलग 12 तारीकों से आग में काबू पाने की विधियां प्रदर्शित की गई। हीराफेरो एलाजलिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी दिनेश देवांगन ने अग्निशमन यंत्र के परिवहन एवं सुरक्षितचालन के बारे में बताया। सुरक्षा अधिकारी रिशू वर्मा सहयोगी रहे। संजय कुमार ओझा ने कहा कि कर्मचारीयों के सुरक्षा सर्वोपरी है और इस प्रकार के प्रशिक्षणों से सुरक्षा जागरूकता बढ़ात ेरहेंगे।


