Begin typing your search above and press return to search.
हिमाचल प्रदेश के नए डीजीपी सोमेश गोयल को नियुक्त किया गया
सोमेश गोयल को बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस का नया महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया
शिमला। सोमेश गोयल को बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस का नया महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। उनके पूर्ववर्ती संजय कुमार को राष्ट्रीय आपदा राहत बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है और उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में अपना नया पद संभाल लिया।
1984 कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी गोयल इससे पहले राज्य में कारागार विभाग में महानिदेशक के पद पर थे। इसके अलावा गोयल सशस्त्र सीमा बल में प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं।
गोयल को एक उत्साही वन्यजीवन फोटोग्राफर और पक्षियों पर विशेष नजर रखने वाला माना जाता है। जुलाई 2013 में गोयल की वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए संजय कुमार को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।
Next Story


