महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 442 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सर्वाधिक मौते महाराष्ट्र, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में हुई है

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 442 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सर्वाधिक मौते महाराष्ट्र, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 87 मरीजों की मृत्यु हुई, वहीं दिल्ली में 60 तथा पश्चिम बंगाल में 50 लोगों ने दम तोड़ा।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,005 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या करीब 98.26 लाख हो गयी है। इस दौरान 33,494 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 93.24 लाख से अधिक हो गयी है।
नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर करीब 3.60 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 442 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,628 हो गया है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य.....................सक्रिय..........स्वस्थ.........मौत
राज्य.....................सक्रिय..........स्वस्थ.........मौत
अंडमान- निकोबार--78----------- 4659-------- 61
आंध्र प्रदेश---------- 5236----------862230-----7049
अरुणाचल प्रदेश--- 279----------- 16163-------55
असम--------------- 3493---------- 209939-----1000
बिहार-------------- 5527----------- 234383----- 1312
चंडीगढ़------------ 838------------ 17365------- 299
छत्तीसगढ़--------- 18346---------- 232715------3068
दादरा-नगर हवेली
दमन-दीव---------- 18-------------- 3335--------- 2
दिल्ली-------------- 18676---------- 574925------9934
गोवा--------------- 1187------------ 47345------- 703
गुजरात------------ 13627----------- 207529----- 4148
हरियाणा----------- 10686----------- 237009----- 2699
हिमाचल प्रदेश------ 7725----------- 39836 ------- 793
जम्मू- कश्मीर-------- 4849-----------108572----- 1786
झारखंड------------- 1694----------- 108488------ 995
कर्नाटक---------- ---18612----------868471------ 11928
केरल---------------- 59528-----------596593------ 2562
लद्दाख------------ ---797--------------- 8192--------123
मध्य प्रदेश-------- --13092-------------204641----- 3382
महाराष्ट्र------------- 74408------------- 1749973--- 48059
मणिपुर-------------- 2998-------------- 23541-------320
मेघालय------------- 594---------------- 11927------- 124
मिजोरम------------- 197---------------- 3820-------- 7
नागालैंड------------- 632-----------------10934------- 68
ओडिशा -------------2953----------------318278------1798
पुड्डुचेरी------------ 367-----------------36420-------- 619
पंजाब--------------- 7286---------------- 146777-------5036
राजस्थान----------- 17721---------------- 268457----- 2514
सिक्किम----------- 363-------------------- 4810-------- 118
तमिलनाडु---------- 10299-----------------774306------11870
तेलंगाना------------ 7670------------------- 267992------1489
त्रिपुरा--------------- 355------------------- 32285-------- 375
उत्तराखंड---------- 5934----------------- 73936--------- 1341
उत्तर प्रदेश---------- 20473--------------- 534224-------- 8025
पश्चिम बंगाल--------- 23281--------------- 484258-------- 8966
कुल-------------------359819-------------- 9324328------ 142628


