Top
Begin typing your search above and press return to search.

 हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के बाद कड़ाके की ठंड​​​​​​​

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण आज तेज ठंड है

 हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के बाद कड़ाके की ठंड​​​​​​​
X

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण आज तेज ठंड है, जिस वजह से यहां का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में बर्फबारी होने से तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सिय नीचे दर्ज किया गया।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला के पास के पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी और नारकंडा में अब भी बर्फ जमा है।

लाहौल-स्पीति जिले के केलांग सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, यहां तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यहां से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, धर्मशाला में शून्य से 8.2 डिग्री नीचे और डलहौजी मे 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में बर्फबारी से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग काफी खुश हैं।

ट्रैवल एजेंट एम.सी. ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "15 नवंबर को बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों के आगमन में अचानक वृद्धि हुई है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it