Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब और हरियाणा में हुई भारी बारिश

पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब तथा हरियाणा के कई स्थानों में भारी बारिश हुयी और शनिवार तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है

पंजाब और हरियाणा में हुई भारी बारिश
X

चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब तथा हरियाणा के कई स्थानों में भारी बारिश हुयी और शनिवार तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हाेने के आसार हैं। क्षेत्र में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

पंजाब में जोरदार बारिश होने से किसानों के चेहरों में खुशी देखी गयी है। बंठिडा में भारी बारिश होने से कपास को सफेद कीट से राहत मिलेगी।

धान तथा खरीफ की फसलों के लिये यह वरदान साबित होगी। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

चंडीगढ़ में दिनभर बूंदावांदी होती रही तथा शहर में 12 मिमी, अंबाला में 8.6, हिसार में 1.8, करनाल में 3.03, राेहतक में सर्वाधिक 72 मिमी, लुधियाना में 43, पटियाला में 13, आदमपुर में 16, नंगल में 15, बठिंडा में 57, आर एल 1700 में 46 मिमी सहित पंजाब के अनेक स्थानों पर बारिश हुई।

इसके अलावा पंडोह में 22 मिमी, रामपुर में 6.8, सुन्नी में 6.8, काहू में 12, नादौन में 12, गुलेर में 57, नगरेाटा सूरियां में 13, गमरूर में 24, दिल्ली में 67, शिमला में 28, सुंदरनगर में 14, कांगड़ा में 28, मनाली में 20, नाहन में 29 मिमी सहित हिमाचल के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुयी तथा अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it