Top
Begin typing your search above and press return to search.

केरल: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट की भारी बारिश की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अलर्ट जारी कर केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

केरल: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट की भारी बारिश की भविष्यवाणी
X

तिरुवनंतपुरम: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अलर्ट जारी कर केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा और कोल्लम को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

भारी बारिश के कारण राज्य में अलग-अलग जगहों से हादसे की खबरें सामने आ रही हैं।

पुलिस ने कहा कि इडुक्की जिले के मुरीकास्सेरी में भारी बारिश के कारण एक घर पर मिट्टी का टीला गिरने से एक महिला और उसके परिवार के सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला कलेक्टरों को भारी बारिश और राज्य के कुछ स्थानों पर बाढ़ की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है।

स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it