Top
Begin typing your search above and press return to search.

अब 11 दिसंबर को होगी लालू यादव की बेल पर सुनवाई, सियासी गलियारे में शुरू हुई हलचल

आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर रांची हाईकोर्ट  में सुनवाई टल गई है

अब 11 दिसंबर को होगी लालू यादव की बेल पर सुनवाई, सियासी गलियारे में शुरू हुई हलचल
X

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। आज की सुनवाई पर सभी की निगाहें थी लेकिन सुनवाई शुरु होते ही रांची हाईकोर्ट ने 11 दिसंबर तक के लिए इस सुनवाई को टाल दिया है। दरअसल चारा घोटाला के पांच मामलों में से चार में लालू यादव को जमानत मिल गई है और अब एक और मामले में जमानत के लिए लालू यादव ने अर्जी डाली थी। लालू ने झारखंड के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की है। आज इसी याचिका पर सुनवाई होनी थी। आज जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर रांची हाईकोर्ट में सारी तैयारियां थी लेकिन कोर्ट ने इसे 11 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है।

लालू यादव को जमानत न मिलने पर सियासी गलियारा एक बार फिर से गरम हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने बार बार सुनवाई टलने पर संदेह जताया है। आरजेडी ने कहा है कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है पर जिस तरीके से सीबीआई साजिश कर रही है वो चिंताजनक है। बार बार सुनवाई टलने के पीछे कोई न कोई साजिश जरुर है। आरजेडी के साथ साथ कांग्रेस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि कुछ तो बात है जिसके कारण लालू की जमानत बार-बार टाल दी जाती है। इसमें राजनीतिक साजिश की जा रही है।

आपको बता दें कि 24 मार्च 2018 को लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार गबन मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव को सात-सात साल की कुल 14 साल की सजा सुनाई गई थी। पांच मामलों में से चार में लालू यादव को जमानत मिल चुकी हैं औऱ अगर आज इस पांचवे मामले में भी उन्हें जमानत मिल जाती तो वो जेल से बाहर आ जाते। लालू यादव पिछले तीन साल से जेल में हैं और खराब स्वास्थ्य के चलते वह झारखंड के रिम्स अस्पताल में अपना इलाज भी करवा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it