Begin typing your search above and press return to search.
बठिंडा सिविल अस्पताल में जलाया गया स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
स्वास्थ्य कर्मचारी संघर्ष समिति, पंजाब ने आज बठिंडा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया।

बठिंडा । स्वास्थ्य कर्मचारी संघर्ष समिति, पंजाब ने आज बठिंडा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 10 अगस्त को हुई बैठक में आश्वासन दिया था कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले लंबे अरसे से कार्यरत महिला मल्टी पर्पज़ कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। वक्ताओं के अनुसार मंत्री ने इसीके साथ पुरुष मल्टी पर्पज़ कर्मचारियों की प्रोबेशन अवधि दो साल की करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन मंत्री ने अपना वायदा नहीं निभाया और चुप्पी साधेे रहे।
वक्ताओं के अनुसार इसीके खिलाफ समिति ने सभी खंडों में आठ सितंबर तक मंत्री के पुतले जलाने और 14 सितंबर को मंत्री के विधानसभा हल्के में रोष मार्च का निर्णय किया है।
Next Story


