Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षकों ने सरपंच पति की उपस्थिति में किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

टीकमगढ़ ! जनपद पंचायत के ग्राम नयागांव के शासकीय हाईस्कूल में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की बात सामने आई है। जिससे ग्रामीणों में भयंकर रोष व्याप्त है।

शिक्षकों ने सरपंच पति की उपस्थिति में किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
X

मामले की शिकायत के बाद पटवारी ने किया पंचनामा तैयार

टीकमगढ़ ! जनपद पंचायत के ग्राम नयागांव के शासकीय हाईस्कूल में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की बात सामने आई है। जिससे ग्रामीणों में भयंकर रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार शासकीय हाईस्कूल नयागांव के प्रांगण में जहां प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला संचालित है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सुबह प्राचार्य श्रीपत यादव,ओमप्रकाश रिछारिया, अशोक रिछारिया,सरपंच गोपाल राय,सचिव धर्मेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में पहले तो राष्ट्रीय ध्वज को तय समय से पहले फहरा दिया गया,बाद में कुछ ही घंटो के बाद झंडे को उतारकर सभी अपने घर की ओर रवाना हो गये।
वहीं उक्त स्कूल में शिक्षकों द्वारा ताला जडक़र उसे बंद कर दिया गया। घटना से गुस्साये लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी नयागांव हल्का पटवारी विवेक पटेल को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के कथन दर्ज कराये एवं एक पंचनामा बनाकर तहसीलदार के समक्ष पेश करने की बात कही है। ग्राम नयागांव निवासी कोशलेन्द्र सिंह बुन्देला का इस मामले पर कहना है कि स्कूल प्रबंधन की यह घोर लापरवाही है,जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने का कार्य किया है। वहीं पंचायत के सरपंच पति एवं सचिव की उपस्थिति में यह घटना कारित हुई है जो की बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि झंडारोहण के विशेष नियम है जिसका पालन न तो उक्त स्कूल में पदस्थ शिक्षकों ने किया है और न ही पंचायत के सचिव एवं सरपंच ने इस मामले पर अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ग्राम नयागांव में घटित इस घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायत में हल्का पटवारी विवेक पटेल मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मामले का अवलोकन किया। जहां उन्होंने पंचनामा तैयार कराया। जिसमें उल्लेख किया गया कि 26 जनवरी की सुबह ग्राम पंचो एवं सरपंच ,सचिव व चौकीदार की उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला में एवं शासकीय हाईस्कूल में ध्वजारोहण संपन्न किया गया। लेकिन उपस्थित अध्यापकों के द्वारा ध्वजारोहण का कार्य संपन्न के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को समयावधि के पूर्व ही सुबह 10:30 बजे उतार लिया गया। पटवारी विवेक पटेल ने बताया कि मामले का पंचनामा तैयार कर लिया गया है जिसे तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। जो भी व्यक्ति मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही की जायेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it