Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में जो परिस्थितियां हैं वैसी उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखीं: वीरभद्र

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उनके जीवन का लगभग आधा हिस्सा राजनीति में रहा है लेकिन जो परिस्थितियां देश में आज बनी हैं वैसी उन्होंने कभी नहीं

देश में जो परिस्थितियां हैं वैसी उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखीं: वीरभद्र
X

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उनके जीवन का लगभग आधा हिस्सा राजनीति में रहा है लेकिन जो परिस्थितियां देश में आज बनी हैं वैसी उन्होंने कभी नहीं देखीं।

श्री वीरभद्र सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। देश की अर्थव्यवस्था में सुधरने के वजाय बदतर हो रहीं है। पूरे देश में निराशाजनक माहौल है। प्याज आम आदमी कर रसोई से गायब हो गया है। देश का सकल घरेलू उत्पाद चार प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी ही स्थिति हिमाचल प्रदेश की भी है। राज्य की दो साल पुरानी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भी प्रदेश की जनता को निराश ही किया है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। स्कूल वर्दी खरीद में ही बड़े स्तर पर गोलमाल की आशंका जताई जा रही है जिस पर कांग्रेस ने जब मुद्दा उठाया तो सरकार ने जांच बिठा दी। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने निवेशक सम्मेलन का आयोजन कर करोड़ों रूपये बहा दिये लेकिन निवेश के लिहाज से उसके हाथ खाली हैं जबकि उसने निवेश आने का खूब ढोल पीटा। उन्होंने कहा कि निवेशक सम्मेलन पर कितना खर्च हुआ इसका हिसाब सरकार को देना चाहिये।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it