Top
Begin typing your search above and press return to search.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत पहुंची मुंबई पुलिस की तीन टीमें, कई जगह छापेमारी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब इस केस के तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की तीन टीमें सोनीपत पहुंची हैं। ये तीनों टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जांच के दौरान पुलिस का फोकस उन लोगों की तलाश पर है, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत पहुंची मुंबई पुलिस की तीन टीमें, कई जगह छापेमारी
X

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब इस केस के तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की तीन टीमें सोनीपत पहुंची हैं। ये तीनों टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जांच के दौरान पुलिस का फोकस उन लोगों की तलाश पर है, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है।

इस मामले में अब तक कुल आठ गिरफ्तारियां होने की जानकारी सामने आई है। इनमें फायरिंग करने वाले बताए जा रहे दो शूटरों समेत सोनीपत के रहने वाले पांच आरोपी भी शामिल हैं।

बता दें कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद शुरू हुई थी। टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में एक्टर सुरक्षित रहे जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस को बाएं हाथ में गोली लगी। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें बनाई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मुंबई से बाहर जाने के सुराग मिले। पुलिस के इनपुट के आधार पर राजस्थान की कोटा पुलिस ने 19 अक्टूबर को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से तीन संदिग्धों को पकड़ा था। इनमें हरियाणा के सोनीपत से जुड़े रेहान और फूल सिंह के साथ-साथ बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर फायरिंग के बाद मुंबई से सूरत पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे।

तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा हरियाणा तक पहुंचा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की साजिश में किन लोगों ने मदद की, आरोपियों को हथियार कहां से मिले और उनके बीच संपर्क कैसे हुआ। सोनीपत में मुंबई पुलिस की तीन टीमों की कार्रवाई, इसी जांच का हिस्सा है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it