Top
Begin typing your search above and press return to search.

जनगणना में लापरवाही: शिक्षक सतीश कुमार पर एफआईआर दर्ज

जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान गणना कार्य में लापरवाही बरतने और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा के एक शिक्षक के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एफआईआर दर्ज की गयी है

जनगणना में लापरवाही: शिक्षक सतीश कुमार पर एफआईआर दर्ज
X

अधिकारियों से अभद्रता: सुपरवाइजर को दी गाली, काम से इनकार

  • शराब के नशे में दुर्व्यवहार: शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • उपायुक्त की सख्त चेतावनी: जनगणना में कोताही बर्दाश्त नहीं

भिवानी। जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान गणना कार्य में लापरवाही बरतने और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी खेड़ा के एक शिक्षक के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एफआईआर दर्ज की गयी है। यह कार्रवाई चार्ज ऑफिसर एवं तहसीलदार की शिकायत पर की गयी।

जानकारी के अनुसार एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणक, सुपरवाइजर और चार्ज ऑफिसरों की नियुक्ति की गयी है। सभी कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये गये थे।

आरोप है कि शिक्षक सतीश कुमार ने अब तक अपना गणना कार्य शुरू नहीं किया। सुपरवाइजर रितु द्वारा कारण पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि बार-बार समझाने के बावजूद वह कार्य नहीं कर रहे थे और शराब के नशे में दुर्व्यवहार कर रहे थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद चार्ज ऑफिसर ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

उपायुक्त साहिल गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it