Top
Begin typing your search above and press return to search.

नायब सिंह सैनी बोले– भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की राजनीति वोट बैंक पर नहीं, बल्कि हर नागरिक के सम्मान और समग्र विकास पर आधारित है

नायब सिंह सैनी बोले– भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध
X

वोट बैंक नहीं, ‘विकास बैंक’ है भाजपा की राजनीति

  • हरियाणा मॉडल: आरक्षण के भीतर आरक्षण से राय सिखों को प्रतिनिधित्व
  • पंजाब में बदलाव का आह्वान, अवैध नशे पर सख्त कार्रवाई का वादा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की राजनीति वोट बैंक पर नहीं, बल्कि हर नागरिक के सम्मान और समग्र विकास पर आधारित है। सरकार तुष्टीकरण नहीं, सशक्तिकरण की नीति पर काम कर रही है और ''विकास बैंक'' बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

श्री सैनी ने मंगलवार को संत कबीर कुटीर में राय सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए पंजाब के लोगों से बदलाव लाने और राज्य को समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने हरियाणा के सुशासन मॉडल को सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य में ''आरक्षण के भीतर आरक्षण'' लागू कर राय सिख समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि पंजाब में नीतियां अभी घोषणाओं तक सीमित हैं।

श्री सैनी ने राय सिख समुदाय को साहस, बलिदान और साझा विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस समुदाय ने कृषि, शिक्षा, सेवा और व्यापार के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है, जहां पहचान अतीत से नहीं बल्कि वर्तमान क्षमता और परिश्रम से तय होती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राय सिख समुदाय को ''वंचित अनुसूचित जाति'' श्रेणी में शामिल कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है। साथ ही सरकार उनकी सांस्कृतिक विरासत और सिख धर्म के आदर्शों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर ओएसडी भरत भूषण भारती, राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और राय सिख समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it