Top
Begin typing your search above and press return to search.

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार से बढ़ी कांग्रेस की चिंता

हरियाणा से राज्य सभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जिसके लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित तीन उम्मीदवार मैदान में हैं

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार से बढ़ी कांग्रेस की चिंता
X

16 मार्च को मतदान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

  • सतीश नांदल के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प
  • पार्टी विधायकों को दिखाना होगा बैलेट, केवल निर्दलीय कर सकेंगे गुप्त मतदान

चंडीगढ़। हरियाणा से राज्य सभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जिसके लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

एक निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतर जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को तीन निर्दलीय विधायकों और भाजपा के परोक्ष समर्थन से चुनाव मैदान में उतरा माना जा रहा है। कांग्रेस को आशंका है कि उसके वोटों में सेंध लग सकती है। इसी वजह से कांग्रेस ने अपने अधिकतर विधायकों को पार्टी शासित हिमाचल प्रदेश भेज दिया है और मतदान से ठीक पहले उन्हें चंडीगढ़ लाने की योजना बनायी गयी है।

राजनीतिक दलों के टिकट पर निर्वाचित विधायकों को मतदान के बाद अपना बैलेट पेपर अपनी पार्टी के अधिकृत एजेंट को दिखाना अनिवार्य होता है, अन्यथा उनका वोट अमान्य हो सकता है।

नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के कुल 87 विधायकों को यह नियम मानना होगा। केवल तीन निर्दलीय विधायक ही बिना किसी को दिखाये गुप्त रूप से अपना वोट बैलेट बॉक्स में डाल सकेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it