Top
Begin typing your search above and press return to search.

सफीदों रैली में CM सैनी का विपक्ष पर तीखा वार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में विपक्ष पर तीखा निशाना साधा

सफीदों रैली में CM सैनी का विपक्ष पर तीखा वार
X

'झूठ और भ्रम की राजनीति नहीं चलेगी'- नायब सैनी का बयान

  • 49.73 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
  • 11 साल में 1,594 करोड़ के विकास कार्यों का दावा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है और न ही विजन, उनका एकमात्र एजेंडा झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वास्तविक विकास होता है तो झूठ की राजनीति करने वालों को परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया और जनता को केवल वादों में उलझाए रखा, जबकि वर्तमान सरकार काम और परिणाम पर ध्यान दे रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 49.73 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सफीदों क्षेत्र में 1,594 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं।

उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 36 हजार युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी गई हैं। किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया गया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा तेजी से “विकसित भारत–विकसित हरियाणा” के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it