Top
Begin typing your search above and press return to search.

सोनीपत में बाजार विवाद के बाद हमला, परिवार पर टूटी आफत

हरियाणा में सोनीपत के स्थानीय बाजार में हुए एक विवाद के बाद खरखौदा क्षेत्र में कुछ युवकों ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर एक ही परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया

सोनीपत में बाजार विवाद के बाद हमला, परिवार पर टूटी आफत
X

घर में घुसकर हमला: दो भाइयों की बांहें टूटीं, मां गंभीर रूप से घायल

  • लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला, इलाके में अफरा-तफरी
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के स्थानीय बाजार में हुए एक विवाद के बाद खरखौदा क्षेत्र में कुछ युवकों ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर एक ही परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया जिससे दो भाइयों की बांहों में कई फ्रैक्चर हो गये, जबकि उनकी मां के सिर में गंभीर चोट आयी हैं।

गोपालपुर रोड स्थित वार्ड नंबर-6 के निवासी जोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह अपनी मां घरबरी और भाइयों सोनू, मोनू तथा कीड़ा के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान कमल और प्रवीण नैन अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचे और घर में घुसकर लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में सोनू और मोनू की बांहों में कई जगह फ्रैक्चर हो गये, जबकि उनकी मां के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

खरखौदा थाना पुलिस ने जोनी के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it