Begin typing your search above and press return to search.
अनिल विज बोले: सम्राट चौधरी से बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चयन पर खुशी जताई है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले से बिहार सहित पूरे देश में सकारात्मक माहौल बना है और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है

ऊर्जावान नेतृत्व से विकास की रफ्तार तेज होगी: विज
- बीजेपी के फैसले से देशभर में उत्साह का माहौल
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चयन पर खुशी जताई है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले से बिहार सहित पूरे देश में सकारात्मक माहौल बना है और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
श्री विज ने कहा कि श्री चौधरी एक ऊर्जावान, जोशीले और दृढ़ संकल्प वाले नेता हैं, जिनमें विकास के प्रति स्पष्ट सोच और काम करने की मजबूत इच्छाशक्ति है। उनका मानना है कि ऐसे नेतृत्व से बिहार तेजी से प्रगति करेगा और विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि श्री चौधरी के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा और राज्य की जनता को बेहतर शासन और विकास का लाभ मिलेगा।
Next Story


