Begin typing your search above and press return to search.
28 दिसंबर को हरियाणा रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम
हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा छह पड़ोसी राज्यों में अपनी बसों का संचालन बंद करने के फैसले के प्रति नाराजगी जताते हुये रोडवेजकर्मियों ने 28 दिसम्बर को बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

पानीपत। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा छह पड़ोसी राज्यों में अपनी बसों का संचालन बंद करने के फैसले के प्रति नाराजगी जताते हुये रोडवेज कर्मियों ने 28 दिसम्बर को बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ समेत पांचों यूनियनों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अंतरराज्यीय रूट को कथित तौर पर घाटे में बता कर रोडवेज को बंद करने अथवा इसका निजीकरण करने का षडयंत कर रही है जिसे रोडवेज कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। चक्का जाम करने से पूर्व रोडवेजकर्मी आठ दिसंबर को भिवानी में प्रदेश स्तरीय बैठक भी करेंगे जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
इस बीच हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ और कर्मचारी महासंघ ने भी राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये 24 नवम्बर को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
Next Story


