Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजस्थान मतदाता को हरियाणा सरकार ने दिया 7 दिसम्बर को पेड होलिडे

हरियाणा सरकार ने कहा जो राजस्थान में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, के लिए 7 दिसम्बर ‘पेड होलिडे’ अधिसूचित किया है

राजस्थान मतदाता को हरियाणा सरकार ने दिया 7 दिसम्बर को पेड होलिडे
X

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राजस्थान विधानसभा के आम चुनाव के मतदान के मद्देनजर अपने कर्मचारियों, जो राजस्थान में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, के लिए 7 दिसम्बर ‘पेड होलिडे’ अधिसूचित किया है।

यह जानकारी देते हुसे आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान में मतदाता के रूप में पंजीकृत और हरियाणा सरकार के कार्यालयों, बोर्डों और निगमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए

यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत और जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 135 बी के तहत होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि यह भी अधिसूचित किया गया है कि हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी जो राजस्थान के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा के तहत पेड अवकाश ले सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it