Top
Begin typing your search above and press return to search.

हर्षवर्धन ने बनवाये सोनम और रिया के नाम के टैटू

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने अपनी बहन सोनम और रिया कपूर के नाम के टैटू बनवाये हैं1

हर्षवर्धन ने बनवाये सोनम और रिया के नाम के टैटू
X

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने अपनी बहन सोनम और रिया कपूर के नाम के टैटू बनवाये हैं1

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी पीठ पर उनकी बहनों सोनम और रिया के नाम के टैटू दिख रहे हैं।
हर्षवर्धन ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर किया है जिसमें उनकी पीठ पर सोनम और रिया के नाम के टैटू दिखाई दे रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन ने अपने टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो। कुछ हफ्तों पहले भी हर्षवर्धन ने अपने टैटू की तस्वीर शेयर कर फैन्स का दिल जीत लिया था।

गौरतलब है कि हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की म्यूजिकल फिल्म ‘मिर्ज्या’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह विक्रमादित्य मोटवानी की ड्रामा फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में भी दिखाई दिए थे। हालांकि यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it