बिना कनेक्शन के ही थमा दिया बिजली बिल
डभरा-जांजगीर ! आंगनबाड़ी केन्द्रो में विद्युत विभाग द्वारा जबरन मीटर लगाकर बिना बिजली बिल खपत एवं विद्युत प्रवाह के मनमानी बिल भेज रहा है।

डभरा-जांजगीर ! आंगनबाड़ी केन्द्रो में विद्युत विभाग द्वारा जबरन मीटर लगाकर बिना बिजली बिल खपत एवं विद्युत प्रवाह के मनमानी बिल भेज रहा है। ऐसा मामला डभरा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम उपनी में संचालित नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र मांझाखोल उपनी में बिजली विभाग के ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की मनमानी का दंश झेल रहा है।
आंगनबाड़ी भवन में कुछ माह पहले बिजली विभाग द्वारा मीटर लगा दिया गया है और आंगनबाड़ी केन्द्र के नाम पर बिजली बिल भी उन्नीस सौ रूपया भेज दिया गया है एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.162 का भवन निर्माण अभी अधूरा है। भवन का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है, इसके बाद भी विद्युत विभाग द्वारा भवन में मीटर लगा दिया और बिजली बिल 19 सौ 30 रूपया भेज कर 17 फरवरी तक अंतिम समय दिया गया है। जबकि केन्द्र के भवन में मात्र बिजली का मीटर शो.पीस लगा हुआ है न ही मीटर का लाइन तार जो खम्भें तक खीचा गया है, वह बिजली के खम्भें में लटका हुआ है। ताज्जुब की बात यह है कि जिस ट्रान्सफार्मर से बिजली देने के लिए लाईन खीचकर खम्भे में आंगनबाड़ी केन्द्र का कनेक्शन तार जोड़ा गया है। उस विद्युत खम्भें में विद्युत प्रवाह तक नही है। क्योंकि आज तक ट्रान्सफार्मर में विद्युत लाईन करेंट तक नहीं है न ही ट्रान्सफार्मर से खम्भे में तार जोड़ा गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र मांझाखोल उपनी के भवन में बिजली का मीटर विभाग द्वारा लगा देने के बाद लगातार बिजली विभाग की मनमानी का खुलेआम उदाहरण है। बिजली विभाग के लिए शर्म इस बात की है कि आंगनबाड़ी भवन उपनी में बिना विद्युत लाईन के बिजली की खपत करने का राशि बिल भेजा जा रहा है। जबकि किसी भी भवन मीटर लगाने के पहले भौतिक सत्यापन किया जाता है। फिर यहां बिजली विभाग द्वारा सरकारी भवन में ऐसे व्यवहार क्यों किया जा रहा है, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन मांझाखोल एवं मांझीपारा उपनी के नाम पर अचानक 19 सौ एवं 19 सौ 30 रूपये के बिजली बिल खपत की राशि पहुंचने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता व ग्राम पंचायत परेशान है।
खंभे से लाइन नहीं जुड़ा है -कार्यकर्ता
बिजली बिल के संबंध में इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता पुष्पा सोनवानी ने कहा कि विद्युत वितरण विभाग द्वारा 19 सौ रूपये का बिल भेजा गया है। जबकि आंगनबाड़ी केन्द्र में बिजली ही नहीं है न ही मीटर व खम्भें में लाईन नहीं जुड़ा है।
विभाग को अवगत कराया जाएगा-सरपंच
इस बारे में ग्राम पंचायत उपनी के सरपंच श्रीमती गुंजनमाली ने कहा कि उपनी के मांझाखोल एवं मांझीपारा में संचालित आंगनबाड़ी में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। फिर भी विभाग द्वारा बिजली बिल भेजा जा रहा है। इसके बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जावेगा।
जांच की जाएगी-जेई
इस संबंध में विद्युत वितरण कम्पनी डभरा के जे.ई.नरेश देवांगन का कहा कि ग्राम उपनी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो में अगर विभाग द्वारा बिजली बिल भेजा गया होगा तो इसकी जांच कि जायेगी।


