जमीन फर्जीवाड़े सहित आधा दर्जन मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल
जांजगीर ! मालखरौदा के पूर्व विधायक और भाजपा के अंत्यव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष और उनके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी

जांजगीर ! मालखरौदा के पूर्व विधायक और भाजपा के अंत्यव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष और उनके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ हो गया है, जिसमे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा ने सर्वदलीय मंच के समर्थन से तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल में बैठ गए है, जिसको समर्थन देने आज पहले दिन क्षेत्रिय विधायक केशव चंद्रा भी पहुंचे थे।
चार सूत्री मांग को लेकर आंदोलन मे बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा ने आंदोलन की शुरूवात कर दी है, भाजपा नेता निर्मल सिन्हा पर पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है, साथ ही रूखमणि देवी की जमीन को जालसाजी कर कब्जा करने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत और प्रथम श्रेणी न्यायालय के आदेश के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही करने को राजनितिक संरक्षण देने की बात कही वही जैजैपुर मे हुए 6 अंधे कत्ल की जांच और क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और मनरेगा का शीघ्र भुगतान करने की मांग को लेकर अपना अनशन जारी रखने की बात कही। विधायक केशव चंद्रा ने जैजैपुर पुलिस के साथ प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और इस मामले को विधानसभा और कार्यक्रमों मे शासन के सामने लाने के बाद भी कोई कार्रवाही नहीं होने का आरोप लगाया और अब प्रथम श्रेणी न्यायीक मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए आदेश के तहत पुलिस से कार्रवाही की मांग की है।
पुलिस कार्रवाई से बच रही-चन्द्रा
अपनी मांगो को लेकर अनशन मे बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा के मुताबिक निर्मल सिन्हा वर्तमान मे अंत्यव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष के पद में है, जिसके राजनीति दबाव और पहुंच के कारण पुलिस प्रशासन कारवाई से बच रही है जिसके कारण क्षेत्र के लोगो मे पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आक्रोष व्याप्त है और अब जनता के साथ मिल कर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अपना निर्णायक अनशन जारी रखने का दावा किया।
मामले का अध्ययन किया जा रहा है-बंजारे
इस संंंबंध में जैजैपुर थाना प्रभारी डी. बंजारे ने जमीन का मामला थाने में दर्ज की बात स्वीकारते हुए मामले का अध्ययन उपरांत कार्रवाही का भरोसा मीडिया को देते हुए कहा कि उक्त मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में जिस पर पुलिस विवेचना कर रही है। अनशनकारी द्वारा पुलिस से जुड़े जिन मांगो को लेकर आंदोलन किया जा रहा है उसे उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर दोषियो की गिरफ्तारी करने की बात कही।


