Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुरू नानक देव सामुदायिक सेवा केन्द्र किया गया वातानुकूलित

न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में एक वातानुकूलित सामुदायिक केन्द्र बनाने की मांग के चलते उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गुरू नानक देव सामुदायिक सेवा केन्द्र को पूर्णतया वातानुकूलित बनवा दिया है।

नई दिल्ली, 14 मार्च (देशबन्धु)।

न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में एक वातानुकूलित सामुदायिक केन्द्र बनाने की मांग के चलते उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गुरू नानक देव सामुदायिक सेवा केन्द्र को पूर्णतया वातानुकूलित बनवा दिया है।

मंगलवार को स्थायी समिति के सदस्य व स्थानीय निगम पार्षद राजेश भाटिया ने इस बाबत बताया कि अब लोगों को कम पैसों में बेहतर सुविधा अपने निकटतम स्थान पर मिल सकेगी। साथ ही लोग सुविधानुसार अपने सामाजिक अथवा पारिवारिक कार्यक्रम बेहतर तरीके से आयोजित कर सकेंगे।

श्री भाटिया ने बताया कि क्षेत्रवासियों की काफी लंबे समय से यह मांग थी कि क्षेत्र में एक पूर्णतया वातानुकूलित सामुदायिक केन्द्र होना चाहिए जिससे कि बेंक्वट हॉलों की मनमानी से छुटकारा मिल सके और अपने मनचाहे डेकोरेटर और केटरर द्वारा खाने की व्यवस्था एवं साज सज्जा की जा सके। इस सामुदायिक केन्द्र के पूर्णतया वातानुकूलित होने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान हो गया है जिससे क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न है। इस पर करीब 30 लाख रूपये की लागत आई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it