Top
Begin typing your search above and press return to search.

डेढ़ साल बाद भी भाजपा नेत्री मालती की हत्या की गुत्थी अनसुलझी

गिरसानाला ! बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव से 3 कि.मी. ग्राम जुनवानी की भाजपा नेत्री श्रीमती मालती बंजारे की हत्या का रहस्य पर पर्दा आज 15 माह होने के बाद भी नही उठ पाया है।

डेढ़ साल बाद भी भाजपा नेत्री मालती की हत्या की गुत्थी अनसुलझी
X

गिरसानाला ! बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव से 3 कि.मी. ग्राम जुनवानी की भाजपा नेत्री श्रीमती मालती बंजारे की हत्या का रहस्य पर पर्दा आज 15 माह होने के बाद भी नही उठ पाया है। संदिग्ध परिस्थियिो में गांव के ही शाला प्रांगण के पीछे बने आंगनबाड़ी केन्द्र के पीछे में भाजपा नेत्री मालती बंजारे की हत्या धारदार हथियार से कर दिया गया था किन्तु विधानसभा मे भी यह मामला उठने के बाद भी आजतक कोई भी जानकारी का पता पुलिस नही लगा पाई है वही पूरे मामले को सुलझाने के लिये बलौदाबाजार जिला में नवपदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नारायण दास ने आज घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा जल्द की मामला सुलझा लेने का संकेत दिये।
उल्लेखनीय है कि ग्राम जुनवानी नावापारा मे 6 नवंबर 2015 को ग्राम जुनवानी नावापारा निवासी मालती बंजारे पति महेन्द्र कुमार बंजारे उम्र 35 वर्ष का गांव के ही शाला प्रांगण में बने आंगनबाड़ी केन्द्र के पीछे हत्या कर दी गई थी। बिलाईगढ़ के थाना प्रभारी श्री उसेण्ड़ी ने बताया था कि मृतिका के पंचनामा के दौरान गुप्तांग से खुन बहना, गले में दबाने का निशान एवं शरीर से सभी कपड़ा अलग पहना जो फ टा हुआ था इससे प्रतीत होता है कि मृतिका का बलत्कार करने के बाद गला दबाकर हत्या कि गई हैं। साथ ही मृतिका के हाथ में कुछ लिखा हुआ कागज भी मिला हैं। वही इस मामले में मृतिका के पुत्र करण सिंह बंजारे उम्र 10 वर्ष ने बताया था कि 06 नवम्बर के संध्या 6-7 बजे करीब 2 आदमी माँ से मिलने आये थे। वे दोनों माँ से चर्चा कर रहे थे कि मैं अपने किराना दुकान में चला गया। कुछ पल बाद लौट कर आया तो देखा घर के दरवाजा में संकल लगा हुआ था। इस दौरान माँ एवं माँ से मिलने आये दोनों आदमी नहीं थे। मृतिका के घर में उनके दो बेटे बड़ा मयक सिंह बंजारे 12 वर्ष एवं छोटा करण सिंह बंजारे एवं उनके पति महेन्द्र बंजारे घर में रहते थे। मृतिका के पति महेन्द्र बंजारे ने बताया था कि 06 नवम्बर को मेरा बड़ा बेटा स्काउण्ट प्रषिक्षण में ग्राम खम्हरिया गया था। और मैं घर के किराना दुकान के लिए 3 बजे से समान खरीदने भटगांव गया था। जब मैं रात्रि 8 बजे घर वापस आया तो घर में छोटा पुत्र करण सिंह अकेला था। उससे माँ के बारे में पुछने पर बताया कि कोई दो आदमी उनसे मिलने आये थे और तब से घर में नहीं हैं। वही उनके पति के द्वारा खोजबीन करने पर बताया कि करीब रात 12 बजे तक गांव में पतासाजी किया कहीं भी पता नहीं चला चूंकि मृतिका भाजपा से जुड़ी होने के कारण कई जगह बैठक एवं अन्य कामो से जाया करती थी। इसलिए सुबह तक वापस आ जाएगी सोचकर सो गया। जब सुबह भी वापस नहीं आयी तब मैं भटगांव जाकर भाजपा संगठन के लोगों से पतासाजी करने लगा इसी दौरान गांव के एक आदमी ने फ ोन के माध्यम से घटना के संबंध में मुझे जानकारी दी। जब गांव वापस आकर घटना स्थल पहुचकर देखा तो मृतिका की लाश आंगनबाड़ी केन्द्र के पीछे निर्वस्त्र पड़ी थी। इस घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगो को दिया। उक्त घटना के चर्चा गांव में फेलने के बाद पुरा गांव में दहशत में आ गया गांव में सन्नाटा पसर गया । इस घटना की सूचना 7 नवम्बर 2015 को करीब 8 बजे पुलिस चौकी भटगांव में दी गई थी । तात्कालिक चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति ने घटना की जानकारी थाना बिलाईगढ़ में दिया था जिसे थाना प्रभारी टी.आई.के.एस. उसेण्डी एवं चौकी प्रभारी प्रजापति अपने स्टॉफ सहित घटना स्थल जुनवानी पहुंचा। तात्कालिक थाना प्रभारी श्री उसेण्ड़ी ने बताया कि मृतिका के पंचनामा के दौरान गुप्तांग से खुन बहना, गले में दबाने का निशान एवं शरीर से सभी कपड़ा अलग पहना जो फ टा हुआ था इससे प्रतीत होता है कि मृतिका का बलात्कार करने के बाद गला दबाकर हत्या कि गई थी। साथ ही मृतिका के हाथ में कुछ लिखा हुआ कागज भी मिला था जो जांच का विषय था जिसका आज तक खुलासा नहीं किया जा सका।
15 माह होने के बाद भी आज तक महिला नेत्री का हत्या का गुत्थी नही सुलझ पाया है। वही आज नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नारायण दास के द्वारा आज मौके स्थल का मुआयना करने के बाद उम्मीद जमी है कि अब जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है। पुलिस थाना बिलाईगढ़ मे अपराध क्रमांक 305ध्15 में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध है। वही पुलिस अधीक्षक के साथ बिलाईगढ़ थाना प्रभारी के.एस.उसेंडी, कसड़ोल थाना प्रभारी श्री वैघ, तथा भटगांव चौकी प्रभारी राजेश साहू साथ में थे।
भाजपा नेत्री मालती बंजारे की हत्या का मामला
एसपी ने शुरू कराया नए सिरे से जांच


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it