Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोहन भागवत का संदेश: विश्व का मार्गदर्शन करेगा भारत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मोहन भागवत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आगे बढ़ते हुए ऐसा भारत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए

मोहन भागवत का संदेश: विश्व का मार्गदर्शन करेगा भारत
X

संघ के 100 वर्ष पूरे, कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण का संकल्प

  • जेटलपुर में भागवत बोले-सृष्टि के कल्याण हेतु भारत आगे बढ़े
  • समर्पण और सहयोग से बनेगा मजबूत राष्ट्र: संघ प्रमुख

जेटलपुर (गुजरात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आगे बढ़ते हुए ऐसा भारत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जो सृष्टि के कल्याण के लिए पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर सके।

संघ प्रमुख ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का कार्य समाज के सहयोग से आगे बढ़ता रहेगा और इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक परस्पर सहयोग और समर्पण की भावना के साथ लगातार मिलते रहेंगे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it