Begin typing your search above and press return to search.
गुजरात :गांधीनगर में सचिवालय परिसर में तेंदुआ घुसा
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज सचिवालय परिसर में एक जंगली तेंदुए के घुस जाने से अफरातफरी मच गयी

गांधीनगर । गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज सचिवालय परिसर में एक जंगली तेंदुए के घुस जाने से अफरातफरी मच गयी।
यह तेंदुआ तड़के लगभग दो बजे सचिवालय परिसर के गेट संख्या सात के नीचे से घुस गया। इसे एक गार्ड ने देखा आैर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया।
वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि पूरे सचिवालय परिसर में इसे पकड़ने का अभियान चलाया गया। करीब एक वर्ग किमी के क्षेत्र वाले परिसर में यह नहीं मिला। इस तेंदुए को बाहर से पिंजरे में पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सचिवालय को खोल दिया गया है।
ज्ञातव्य है कि अहमदाबाद से लगभग 26 किमी उत्तर में स्थित राजधानी गांधीनगर में बड़ी संख्या में पेड़ पौधे हैं। इससे 30 किमी दूरी पर वन क्षेत्र भी है। समझा जा रहा है कि यह तेंदुआ वही से भटक कर पहुंचा है।
Next Story


