Begin typing your search above and press return to search.
गुजरात :तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किशोर पर हमला किया
गुजरात में जूनागढ़ जिले के भेंसाण क्षेत्र में एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किशोर पर हमला करके उसे घायल कर दिया

जूनागढ। गुजरात में जूनागढ़ जिले के भेंसाण क्षेत्र में एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किशोर पर हमला करके उसे घायल कर दिया।
वन विभाग के कर्मी ने गुरुवार को बताया कि मोरवाडा गांव के निकट खेत में काम कर रहे चिराग बाबरिया (18) पर बुधवार को तेंदुए ने हमला करके उसे घायल कर दिया। घायल चिराग को भेंसाण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वन विभाग की टीम उस तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
Next Story


