Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी के मार्गदर्शन में काम करेंगे सलीम-सुलेमान

  लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेट और सुलेमान मर्चेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कुछ कार्यक्रम के लिए काम करेंगे। इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

मोदी के मार्गदर्शन में काम करेंगे सलीम-सुलेमान
X

नई दिल्ली। लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेट और सुलेमान मर्चेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कुछ कार्यक्रम के लिए काम करेंगे। इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद इस मशहूर जोड़ी ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की।

सलीम मर्चेट ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करना शानदार रहा। उनके मार्गदर्शन में कुछ काम करने को लेकर रोमांचित हूं।"सुलेमान ने भी इस मुलाकात के बारे में लिखा।

बॉलीवुड की इस मशहूर संगीतकार जोड़ी ने 'कुर्बान', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'फैशन' जैसी कई फिल्मों के लिए संगीत रचना की है।सलीम-सुलेमान ने अपने लाइव कॉन्सर्ट्स से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2010 के उद्घाटन समारोह में भी प्रस्तुति दी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it