Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रेनो प्राधिकरण ईकोटेक -16 में जल्द लाएगा वेयर हाउसिंग स्कीम

सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

ग्रेनो प्राधिकरण ईकोटेक -16 में जल्द लाएगा वेयर हाउसिंग स्कीम
X

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ईकोटेक 16 में शीघ्र ही वेयर हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक विभाग की समीक्षा करते हुए इस बाबत निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने टॉप-20 डिफॉल्टरों के आवंटन भी तत्काल निरस्त करने को कहा है।

सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि जिन आवंटियों ने अभी तक न तो उद्योग लगाया है और न ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का पैसा दे रहें, ऐसे आवंटियों का अब और इंतजार न करें। अगर आवंटी को अंतिम नोटिस भेजी गई है तो समयसीमा पूरी होते ही उनके आवंटन तत्काल निरस्त कर दिए जाएं।

प्लॉट को कब्जे में लेकर स्कीम के जरिए अन्य निवेशकों को आवंटित करें, ताकि उन भूखंडों पर उद्योग लग सकें और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। सीईओ ने विगत स्कीमों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन आवंटियों ने आवंटन धनराशि जमा करा दी है उनकी लीज डीड की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराएं।

जिन लोगों ने अब तक तय धनराशि जमा नहीं की है, अंतिम तिथि पूरी होते ही उनका आवंटन निरस्त कर दें। प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि जिन निवेशकों को भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं उनकी लीज डीड कराकर नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराएं, ताकि उनको ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल किया जा सके और उसके बाद शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर उद्योग चालू कर सकें।

उन्होंने निवेश मित्रा पोर्टल पर उद्योगों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी विशु राजा व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it