ग्रेनाडा क्लब में शामिल हुए एड्रियन
कोलंबिया के स्ट्राइकर एड्रियन रामोस ने कहा कि वह ग्रेनाडा क्लब में गोल करने और अनुभव हासिल करने के लिए शामिल हुए हैं।

ग्रेनाडा (स्पेन)। कोलंबिया के स्ट्राइकर एड्रियन रामोस ने कहा कि वह ग्रेनाडा क्लब में गोल करने और अनुभव हासिल करने के लिए शामिल हुए हैं। एड्रियन को आशा है कि वह भविष्य में भी स्पेनिश क्लब में बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बोरूसिया डार्टमंड से इस सत्र के अंत तक के लिए ऋण पर ग्रेनाडा क्लब में शामिल हुए एड्रियन मे गुरुवार को आधिकारिक समारोह के दौरान यह बात कही।
एड्रियन ने कहा उनकी ग्रेनाडा क्लब के साथ खेलने की इच्छी थी और वह स्पेनिश लीग में टीम को बनाए रखने के लिए हर प्रकार का प्रयास करेंगे। कोलंबियाई खिलाड़ी ने यह भी कहा कि ग्रेनाडा टीम को बेहतर परिणामों के लिए अधिक से अधिक गोल करने की जरूरत है और इसीलिए, वह इस क्लब में शामिल हुए हैं। कोलंबियाई क्लब डिपोर्टिवो काली के साथ करियर की शुरुआत करने वाले एड्रियन ने राष्ट्रीय टीम के लिए 2011 और 2014 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया।


