Top
Begin typing your search above and press return to search.

विस चुनाव में मतदान के दौरान नहीं चलेंगी हेराफेरी, चुनाव के ठेकेदार होंगे रडार पर

ग्रेटर नोएडा ! विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान हेराफेरी या दबंगई नहीं चलेगी। इस दिशा में पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया हैं।

विस चुनाव में मतदान के दौरान नहीं चलेंगी हेराफेरी, चुनाव के ठेकेदार होंगे रडार पर
X

ग्रेटर नोएडा ! विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान हेराफेरी या दबंगई नहीं चलेगी। इस दिशा में पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया हैं। पुलिस आलाधिकारियों के मुताबिक चुनाव में चुनाव के ठेकेदार उनकी रडार पर होंगे। प्रशासन व पुलिस ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम भी कराना शुरू कर दिया है। वोट के ठेकेदारों पर नजर रखने के लिए प्रशासन व पुलिस गांव-गांव मुखबिर का जाल बिछा रही है।

अभी कुछ दिनों पहले थानों में गांवों में तैनात चौकीदारों व मुखबिरों के साथ पुलिस महकमा बैठक भी कर चुका है।
चुनाव के दौरान कोई भी हथकंडा अपनाकर मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार करेगी जो चुनाव में रौब गालिब कर मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। प्रशासन शांति एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए हर दिन नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान कराने के लिए पुलिस महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो जिले में ऐसे सभी गांव पुलिस की रडार पर है। जिसे सबसे ज्यादा चुनावी माहौल बिगड़े हैं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी इन गांवों में अपने-अपने तरीके से सूत्र तैयार कर रहे हैं। जो कि वहां की हर गतिविधियों पर नजर रख ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा सके।
इनकी निगाह पर कोई भी ऐसा व्यक्ति जो मतदाता को मतदान करने में बाधक बन सकता है या फिर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए दबंगई दिखाता है, ऐसे लोग रहेंगे। वस्त्रों, शराब व नकद रुपए का प्रलोभन देकर मतदाताओं की खरीद-फरोख्त भी किए जाने की कोशिश करने वाले पुलिस की निगाह में रहेंगे। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों व संभावित उम्मीदवारों की हर एक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देष संबंधित गठित टीमों को दिए है।

निर्वाचन कार्य को लेकर तैनात की गई स्टेटिक टीम व वीडियो निगरानी टीम को हिदायत दी है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन संबंधी किसी भी गतिविधि को को कैमरे में कैद होने से न छोड़े जहां भी सभा आदि का आयोजन हो उसमें आने वाली गाडिय़ों की वीडियोग्राफी के साथ-साथ टेंट कुर्सी मेज सोफा माइक टोपी आदि को भी कैमरे में कैद किया जाएगा। जिसके बाद उनका मुल्याकंन होकर चुनावी खर्चें में जोड़ा जाएगा। उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनावी सभाओं व रैलियों में भाषणों की रिकॉर्डिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार के आपत्ति जनक भाषण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध साक्ष्य मांगे जाने पर उक्त रिकॉर्डिंग को प्रस्तुत किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it