Top
Begin typing your search above and press return to search.

कराटे चैंपियनशिप में क्षेत्रीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 विगत दिनों महाराष्ट्र कराटे मार्शल आर्ट एवं स्पोर्ट एकेडमी द्वारा नागपुर में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2018 आयोजित की गई

कराटे चैंपियनशिप में क्षेत्रीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
X

गौरेला। विगत दिनों महाराष्ट्र कराटे मार्शल आर्ट एवं स्पोर्ट एकेडमी द्वारा नागपुर में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2018 आयोजित की गई इस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा तेलंगना तमिलनाडु आदि से विभिन्न खिलाड़ी शामिल हुए इस प्रतियोगिता में पड़ोसी देश बांग्लादेश नेपाल श्रीलंका सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरो कराटे एकेडमी के 26 खिलाड़ी गर्ल्स एंड बॉयस विभिन्न आयु वर्ग एवं वजन कैटेगरी में इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए जिसमें पेंड्रा रोड से भी पांच खिलाड़ी भी शामिल हुए पेंड्रा रोड से प्रतियोगिता में शामिल हुए खिलाड़ियों में कुमिते गर्ल्स ग्रुप में 55 प्लस किलो वर्ग में यासीता कश्यप गोल्ड 40 प्लस किलो वर्ग में अनन्या सेन गोल्ड 25 प्लस किलो वर्ग में आस्था यादव ब्रांस कुमिते बालक ग्रुप में 48 किलो वर्ग में अक्षत मिश्रा गोल्ड 46 प्लस क्लोवर अनुज गौतम सिल्वर काता ग्रुप में 13 आयु वर्ग में अनुज गौतम गोल्ड गर्ल्स 13 वर्ग में अनन्या सेन ब्रांस मेडल जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया ।

टीम लेकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजेंद्र वर्मा सचिव एवं सुशील चंद्रा 4 डॉन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक एवं कोच मनोज यादव ब्लैक बेल्ट एवं अभिभावक में जी पी सेन एवं पवन कश्यप साथ में गए थे यह जानकारी जिला प्रभारी संदीप सेन ब्लैक बेल्ट ने दी इस प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी एवं मरवाही विधायक अमित जोगी ने बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही गौरेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष निलेश साहू ने इन विजय खिलाड़ियों का स्वागत रेलवे स्टेशन में गाजे.बाजे के साथ किया खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन श्रीनगर में हर्ष का माहौल व्याप्त है तथा खिलाड़ियों इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नगरवासियों स्थानीय कराटे अकादमी के प्रशिक्षक एवं खोज संदीप सेन मनोज यादव को भी बधाई दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it