शौचालय निर्माण के 1 साल बाद भी नहीं मिली अनुदान राशि
साल भर बाद भी नही मिली प्रोत्साहन राशी गौरव ग्राम सेमरा में स्वछच्ता अभियान के तहत खुद के खर्च से बनाये शोचालय निर्माण कार्य एक साल बीत जाने के बावजूद अनुदान की राशि

अधिकारिायें से की शिकायत, कार्रवाई नहीं
जांजगीर। साल भर बाद भी नही मिली प्रोत्साहन राशी गौरव ग्राम सेमरा में स्वछच्ता अभियान के तहत खुद के खर्च से बनाये शोचालय निर्माण कार्य एक साल बीत जाने के बावजूद अनुदान की राशि नही ग्रामीण जनपद के चक्कर लगाते थक गए ऐसा नहीं की जिला पंचयात से डीबीडी योजना से ग्राम पंचायत को राशि जारी किये दो माह बीत जाने के बात भी ग्रमीणों को राशि जारी नही किया जा रहा है ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर जनपद के सीईओ से मिलकर अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन बार बार जनपद के चक्कर लगाने के बाद भी पंचायत सचिव दौरा किसी तरह की कोई राशि नहीं दी जा रही है। इसी तरह गांव के लोग परेशान है।
जनपद पंचयात नवागढ़ के सीईओ वैसे तो बहुत सक्रिय बताये जाते है, मगर उनके मातहत कर्मचारी दो-दो माह से राशि मिलने के बाद भी हितग्राहियों के खाते में नहीं डाल सके। यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है। गौरव ग्राम सेमरा के योजनाओं का हाल को रकम उगाही के आरोप प्रभारी सचिव से काम काज भी से लेकर अनेक मामले मे जनपद सीईओ के पास मौखिक रूप से किया जाता रहा है। बावजूद इसके पंचायत सचिव पर जनपद सीईओ की उदारता समझ से परे है। वहीं पंचायत की निष्क्रियता से गांवो के विकास कार्य रुका पड़ा है। स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा अपने खर्च पर बनाये शौचालय के प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं हो पाना दुर्भाग्यजनक है। सूत्रों की माने तो उक्त राशि दो माह से पंचायत के खाते में जमा करा दिये जाने की बात कही जा रही है।
जानकारी लेकर भुगतान कराया जायेगा- सीईओ
इस संबंध में जनपद सीईओ ब्रजेश सिंह क्षत्रीय का कहना है कि राशि का भुगतान क्यों नहीं कराया गया, इसकी जानकारी संबंधितों से ली जायेगी।


