Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीमार दादा को इलाज के लिए ले जाते समय पोता गिरफ्तार

आटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) क्लोनिंग के मामले में राजस्थान में वांछित आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने बीमार दादा को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहा था

बीमार दादा को इलाज के लिए ले जाते समय पोता गिरफ्तार
X

हिसार। आटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) क्लोनिंग के मामले में राजस्थान में वांछित आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने बीमार दादा को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहा था।

बाद में उसके दादा की मृत्यु हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने हांसी के सिविल अस्पताल में जमकर बवाल काटा।

लोगों व मृतक के परिजनों ने शवगृह से शव को उठाने से इनकार किया और धरने पर बैठ गये।
परिजनों ने आरोप लगाया कि बवानीखेड़ा निवासी अनूप अपने दादा जयपाल, दादी व दो परिजनों के साथ बीमार दादा का इलाज करवाने के लिए सिसाय जा रहा था। भादरा (राजस्थान) पुलिस को इस बारे में टिप मिली और पुलिस ने गाड़ी रूकवाकर अनूप को पकड़ लिया।

उसके बाद अनूप के दादा की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अनूप को गिरफ्तार कर जयपाल को बंधक बनाकर रोक दिया जिसके कारण दम घुटने से उसकी हालत खराब हो गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दूसरी तरफ पुलिस उपाधीक्षक धर्मबीर ने बताया कि अनूप राजस्थान पुलिस का वांछित अपराधी था, जिसने एटीएम के क्लोन बनाए हुए थे। डीएसपी ने कहा कि भादरा पुलिस ने हांसी सदर पुलिस को जानकारी कर व उनके संज्ञान में मामला लाकर यह कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जयपाल को बंधक नहीं बनाया तथा जयपाल की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it