Top
Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

सैंट जान एंबुलैंस बिग्रेड और अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में सभी बच्चों को ठीक प्रकार से अपने आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का अभियान चलाया

सरकारी स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
X

फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रैडक्रास तथा सैंट जान एंबुलैंस बिग्रेड के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़े के अर्न्तगत प्राचार्या अंजु छाबडा की अध्यक्षता में जूनियर रैडक्रास तथा सैंट जान एंबुलैंस बिग्रेड और अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में सभी बच्चों को ठीक प्रकार से अपने आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का अभियान चलाया।

रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बच्चों को कहा कि हमें विद्यालय में, सार्वजनिक स्थानों पर और अपने घर के बाहर व हर जगह साफ-सफाई को अपनी आदतों में शामिल करने की आदत डालनी होगी। ऐसा किए बिना हम स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण नही कर सकते।

उन्होंने बच्चों से स्वच्छता के बारे में अपने आप से शुरुआत करने का आग्रह किया तथा विद्यालय में सब से पहले अपने कक्षाकक्ष, बरामदा, प्रयोगशालाएं, विद्यालय के कक्षों की छतों, खेल के मैदान आदि को एकदम साफ रखने के बारे में कहा। उन्होंने बच्चों को विकसित पश्चिमी देशों का अनुकरण करने का आग्रह किया जहां छोटे से छोटा बच्चा भी साफ सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाता है और सार्वजनिक स्थलों पर तो वहां विशेष सफाई व्यवस्था रखी जाती है।

प्राचार्या अंजु छाबडा ने बच्चों को कहा कि यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो सभी प्रकार के रोगों तथा गंदगी के कारण होने वाली छुआछूत की बीमारियों से भी बचे रहेंगे, उन्होनें सभी से साफ सफाई की आदत डालने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय की प्राचार्या अंजु छाबडा, रविन्द्र कुमार मनचन्दा, रेणु शर्मा, देशराज, रूप किशोर शर्मा, वीरपाल पीलवान, दान सिंह, संदीप गुप्ता, बॉके बिहारी, अखिलेश सिंह, लोकेश पीटीआई और ब्रह्मïदेव यादव ने बच्चों को विशेष रुप से व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई बनाए रखने, अपने घर के आस पास गली व मोहल्लें में और सभी जगह इस अभियान को सफल बनानें की जरुरत पर बल दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it