Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेब उत्पादकों के मामले सुलझाने में विफल है सरकार : भाजपा

हिमाचल प्रदेश में सेब अब पूरे मंडियों की ओर निकलना शुरू हो गया है

सेब उत्पादकों के मामले सुलझाने में विफल है सरकार : भाजपा
X

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब अब पूरे मंडियों की ओर निकलना शुरू हो गया है।, लेकिन सरकार से ना तो कार्टन का प्रबंध अभी तक हो पाया है, ना सेब के वजन को लेकर कोई ठोस फैसला हो पाया है।

ये बातें प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता रवि मेहता तथा ठियोग से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने संयुक्त व्यान में कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मंडियों की ओर निकलना शुरू हो गया है, लेकिन सरकार से ना तो कार्टन का प्रबंध अभी तक हो पाया है , ना सेब के वजन को लेकर कोई ठोस फैसला हो पाया है।

उन्होंने कहा कि जो सड़कें बंद थीं, वे सड़कें अभी तक नहीं खुली हैं और जो रही सही सड़कें हैं अब वह भी बंद हो रही है। अगर इस सरकार ने समय रहते सड़कों को चालू नहीं किया,तो जनता को सड़कों पर आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार सेब उत्पादकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ 24 किलो की पेटी के दाम 22 किलो के हिसाब से मिल रहे हैं और अभी तक सरकार द्वारा कोई भी ठोस फैसला इस मामले में नहीं लिया गया है।

लगातार प्रदेश में सेब उत्पादक अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सरकार अभी तक कुछ नहीं कर रही है। हम सरकार से निवेदन करते हैं कि सेब उत्पादकों के हक में जल्द से जल्द फैसला लें नहीं तो हमारे पास केवल आंदोलन ही एकमात्र विकल्प रह जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it